बिलासपुर। सरकारी कर्मचारी से की गई अभद्रता मामले में अदालत ने मंगलवार को फरार तीन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं। पुलिस ने अब कुर्की के भी नोटिस जारी कराने की तैयारी में है।
22 सितंबर को ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार ब्लॉक परिसर स्थित एडीओ पंचायत के कार्यालय में अपना कामकाज निपटा रहे थे। आरोप है कि ग्राम महूनागर निवासी अफसान खां, उस्मान खां, आलमगीर और सब्बू उनके कार्यालय में आए थे। आरोप था कि उक्त लोगों ने उनसे एक व्यक्ति की मृत्यु का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने को कहा। इनकार करने पर चारों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने अभद्रता करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। इसके बाद राजीव ने कोतवाली में पहुंचकर चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने उस्मान खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य तीन अन्य आरोपी अफसान, आलमगीर और सब्बू फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं, जो तामील कराए जा रहे हैं। उनका कहना है कि फरार आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।