फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहन, खतरे में जीवन : निजी बसों और मालवाहकों में खुलेआम हो रही ओवरलोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बसें और मालवाहक वाहन खुलेआम यातायात नियमों की कर रहे अवहेलना, हादसों का बना रहता खतरा, नहीं हो रही उचित कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत अधिकतर क्षेत्रों में निजी बसों और मालवाहकों में खुलेआम ओवरलोडिंग हो रही है। सड़कों पर ओवरलोड दौड़ रहे वाहनों से जहां लोगों का जीवन खतरे में हैं, वहीं खुलेआम यातायात नियमों की अवहेलना हो रही है। हालात ये हैं कि ये वाहन सब जिम्मेदार अधिकारियों के सामने से निकलते हैं। इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
मालवाहक वाहनों के साथ-साथ निजी बस चालक भी ओवरलोडिंग करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसकी झलक घुमारवीं शहर और आसपास के क्षेत्रों में देखी जा सकती है। प्रशासन की ओर से ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के तमाम दावों के बाद भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन बेधड़क दौड़ते देखे जा सकते हैं। यहां तक कि कृषि कार्य के लिए अधिकृत वाहनों पर भी ओवरलोडिंग की जा रही है। बावजूद इसके न तो परिवहन विभाग सक्रिय दिख रहा है और न ही पुलिस प्रशासन। परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर निजी बस ऑपरेटर 35 से 40 सीटर बस में 60 से 70 सवारियों को बिठा रहे हैं। नेशनल हाईवे पर चलने वाली इन बसों में ओवरलोडिंग के मामले पर प्रशासन कतई गंभीर नहीं दिख रहा है। अधिकतर बसों में विद्यार्थी ठूंस-ठूंस कर भरे गए होते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। दूसरी ओर क्षेत्र में कई माल वाहक वाहन भी यात्रियों को बिठाकर उनकी जान को दांव पर लगा रहे हैं। हालत यह है कि कोई ट्रैक्टर हो या फिर चार पहिया वाहन यह लोग खुलेआम सवारियां ढोते दिखाई देते हैं। बेशक, यातायात पुलिस के साथ-साथ परिवहन विभाग भी कई बार चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहन को पकड़ उनके चालान काटकर जुर्माना वसूलते हैं, लेकिन इस कार्रवाई से कुछ हद तक सुधार होता है और बाद में वही हालत हो जाती है। चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद इन पर कोई रोक लगाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवरलोडिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

यातायात नियमों की अवहेलना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करता रहता है। फिर भी कुछ लोग निजी हित के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें