फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घुमारवीं में स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग बुधवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान देर शाम घुमारवीं पहुंचे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में स्थापित स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट के रख-रखाव और सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अपना संदेश लिखकर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले में पहली बार मतदान में भाग ले रहे मतदाताओं से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक जून को मतदान होना है। इसके लिए जिले के सभी मतदाता शत-प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। चार मई तक पूरे प्रदेश में वोट बनाए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं के वोट नहीं बने हैं, वह सभी अपना वोट अवश्य बनाएं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वोटिंग लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना हॉल, दृढ़ कक्ष की स्थापना के बारे में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) आबिद हुसैन सादिक ने इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिला में किए गए प्रबंधों व अन्य तैयारियों से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन, एसपी बिलासपुर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो सीता राम, डॉ. रीता कुमारी, प्रो. राजीव, मतदाता जागरूकता क्लब के विद्यार्थी अमन चौहान, संजना, श्वेता, मुनीक्षा, दामिनी, धीरज, तहसीलदार चुनाव विजय शर्मा और नायब तहसीलदार चुनाव विजय शर्मा ने और निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें