फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजलेंस ने छापेमारी कर बरामद की सरकारी सीमेंट की 45 बोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत नैहर गांव में विजिलेंस टीम ने सरकारी सीमेंट की 45 बोरियां बरामद की हैं। गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस ने छापा मारकर मौके से सरकारी सीमेंट की बोरियां बरामद की। बरामद सरकारी सीमेंट निजी भवन के निर्माण के लिए लाया गया था। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ने थाना बिलासपुर में इस बाबत मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजकुमार निवासी गांव नैहर डाकघर हरनोड़ा जिला बिलासपुर के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा। मौके से एसीसी मार्का सरकारी सीमेंट की 34 भरी हुईं बोरियां, एक आधी और 10 बोरियां खाली बरामद हुई।
विज्ञापन

सरकारी सीमेंट इस्तेमाल मकान के निर्माण के लिए किया जा रहा था। पूछताछ में एक सरकारी ठेकेदार पर सीमेंट की कालाबाजारी का बात उजागर हुई है। पता चला है कि सीमेंट भवन निर्माण के लिए सरकारी ठेकेदार ने सप्लाई किया था। विजिलेंस टीम ने सीमेंट को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता विभाग संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद सीमेंट सरकारी ठेकेदार ने सप्लाई किया था। संदेह के दायरे में आए सरकारी ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें