बिलासपुर। जिला बिलासपुर में बुधवार को 15 से 18 वर्ष के 4276 स्कूली बच्चों को कोरोना की पहली डोज लगाई गई। बुधवार को 34 विभिन्न केंद्रों में कोरोना का टीकाकरण किया गया। वहीं, सभी केंद्रों में कोरोना नियमों के तहत बच्चों को कोरोना की पहली डोज लगाई गई।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समय अनुसार सभी केंद्रों में बच्चों का टीकाकरण किया। वहीं, बच्चे भी टीका लगाने के लिए उत्साहित दिखे। विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन के दौरान प्रति सेंटर दो हेल्थ वर्कर और शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वहीं, विद्यार्थियों को कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रेरित भी किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी टीकाकरण करवाने में पीछे न रह जाएं। सभी केंद्रों में टीकाकरण होने के बाद बच्चों को ऑब्जर्वेशन कमरे में बैठाया जा रहा है। वहीं, सब कुछ ठीक रहने पर ही घर भेजा जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा।
आज इन स्थानों पर होगा कोरोना टीकाकरण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि 6 जनवरी को जिले के विभिन्न स्थानों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। चिकित्सा खंड बिलासपुर एमसीएच के डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। मार्कंड चिकित्सा खंड के डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा, रावमापा हरनोड़ा, सोंलधा, सुईं सुराड़, दसगांव, जामली, राजकीय उच्च विद्यालय मैथी, लोहरड़, ग्रीनबुड पब्लिक स्कूल दयोथ, राजकीय उच्च विद्यालय घयाल, सरस्वती विद्या मंदिर नम्होल, राजकीय उच्च विद्यालय टेपरा खास, राजकीय उच्च विद्यालय डाबर, रावमापा बलग का घाट, श्री नयना देवी जी चिकित्सा खंड के रावमापा लखनु, बैहल, सरस्वती विद्या मंदिर बैहल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगातखाना तथा टरवाड़।
झंडूता चिकित्सा खंड के पॉलीटेक्निक कॉलेज कलोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर, मुंडखर, राजकीय उच्च विद्यालय पलासला, प्राइवेट कोटेज स्कूल मोहरा, आईटीआई अवारी, अपराजिता बाल आश्रम भगेड़, रावमापा भगेड़, अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं, रावमापा तलाई, सरस्वती विद्या मंदिर झंडूता, निजी स्कूल राहन तथा रावमापा धनथर।
जिला के घुमारवीं चिकित्सा खंड में रावमापा तलयाणा, जय हिम पब्लिक स्कूल तलयाणा, रावमापा बरड़ी, रावमापा हवाण, चलैहली, ओरिंटल पब्लिक स्कूल हरलोग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट, सीडलिंग पब्लिक स्कूल कोट, रावमापा हटवाड़, राजकीय उच्च विद्यालय हमबोट, हिम पब्लिक स्कूल एचएससी देहरा, सरस्वती विद्या मंदिर देहरा, राधा कृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं, राजकीय उच्च विद्यालय पंतेहड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा, सरस्वती विद्या मंदिर बरोटा, राजकीय उच्च विद्यालय तरोण, रावमापा सलाओं तथा स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज कल्लरी में टीकाकरण होगा।