फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोकसभा चुनावों को लेकर युकां ने घुमारवीं और झंडूता में की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऐप के माध्यम से युवाओं को जोड़ रही युकां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं और झंडूता में युवा कांग्रेस की बैठकों का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की और चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

घुमारवीं युकां अध्यक्ष राहुल ठाकुर और झंडूता युकां अध्यक्ष कपिल गौतम ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथ नए युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विधानसभा स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले युवाओं को कार्यकारिणी में तवज्जो दी जाएगी। आशीष ठाकुर ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा बनाई गई ऐप के माध्यम से यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में हर एक बूथ से 10 युवाओं को ऐप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। लोकसभा चुनावों में युवा कांग्रेस एक अहम भूमिका निभाएगी। कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दे हैं, जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी चुनावों में जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा में जिस तरह से केंद्र सरकार ने प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ किया है और अभी तक भी आपदा के तहत प्रदेश को मिलने वाले पैकेज की घोषणा नहीं की है। इस मौके पर जिला युकां महासचिव पंकज ठाकुर, जिला युंका सचिव विवेक चंदेल, झंडूता युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, एनएसयूआई राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नितिन चड्ढा, अनिकेत, अंकित भाटिया, विवेक और सुमित सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें