फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा सेक्टर में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूसरे दिन हवन यज्ञ और भंडारे का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के डियारा सेक्टर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में शनिवार को हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राम नाटक समिति के प्रधान अजय चंदेल और अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि समस्त हिंदू समाज के लिए पूजनीय है। जिन्होंने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना की जिसकी शिक्षाएं आज के वर्तमान संदर्भ में बहुत प्रासंगिक हैं। इस दौरान उन्होंने वाल्मीकि सभा की बिलासपुर शहर के विकास में उनके योगदान के लिए सराहना की। कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने बड़े विद्वान थे। भगवान राम के दोनों पुत्र लव और कुश की शिक्षा-दीक्षा भी उन्हीं के आश्रम में हुई थी। वहीं राम नाटक समिति और नवदुर्गा समिति के प्रधान अजय चंदेल ने कहा कि वाल्मीकि सभा बिलासपुर का उन्हें हर संभव मदद मिलती रहती है। संस्था द्वारा कोई भी आयोजन किया जाता है तो वाल्मीकि सभा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जयंती की जिला वासियों को बधाई भी दी है। वाल्मीकि सभा के जिला प्रधान अशोक कुमार वाहिल द्वारा मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल किशोर, अजय दादरी, विजय कुमार, संदीप कुमार, विनय किशोर, हन्नी कल्याण, गोगा किशोर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें