फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज चौक पर चिट्टे समेत दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने कॉलेज चौक पर रविवार सुबह 46.26 ग्राम चिटटे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह टीम के साथ कॉलेज चौक के पास गश्त पर थे। पुलिस वहां से आवाजाही कर रही गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस दौरान कॉलेज चौक से दो युवक पैदल निकले। दोनों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो वो घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोका और उनकी तलाशी ली।
तलाशी लेने के बाद पुलिस को उनके पास 46.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर सदर थाना ले जाया गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान देवेंद्र निवासी नगवाईं और अनिल निवासी पनारसा कुल्लू के रूप में हुई है। कहा कि दोनों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर लिया है। दोनों को सेामवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें