फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो युवक 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी हरियाणा के रहने वाले, कार्रवाई जारी
विज्ञापन

- सदर पुलिस ने फोरलेन पर पट्टा में पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने कार सवार दो युवकों को 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के अंबाला निवासी हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा में वीरवार को नाकाबंदी की थी। इसी बीच हरियाणा नंबर की एक कार को रोका गया। कार सवार दोनों युवकों के बदले हुए हावभाव देखकर तलाशी ली गई तो 320 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मोहित निवासी प्रेम नगर अंबाला सिटी जिला अंबाला हरियाणा और गगन दीप सिंह निवासी सेठी गार्डन अंबाला सिटी जिला अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार चौधरी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें