फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को फर्जी अभिलेखों से विदेश भेजने को लेकर दो पक्ष भिड़े,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को फर्जी अभिलेखों से विदेश भेजने को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा
विज्ञापन

खजुरिया (रामपुर)। युवती को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक आरोपी युवक को कुछ लोगों ने मंगलवार की शाम दबोच लिया। इस दौरान दोनों पक्षों का जमकर हंगामा हुआ। बाद में लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, मगर बाद में विवाद निपटने पर पुलिस बैरंग लौट आई।
घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर के पास की है। ग्रामीणों के अनुसार, खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के कस्बा काशीपुर के कुछ लोग मंगलवार की शाम करीब सात बजे रुस्तमपुर गांव के पास पहुंचे। उन्होंने कार से आ रहे आरोपी युवक को दबोच लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया। आरोपी युवक ने तुरंत ही मामले की सूचना फोन से
विज्ञापन

खजुरिया पुलिस को दी, जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। काशीपुर से आए लोगों का कहना था कि उक्त युवक द्वारा उनके परिवार की एक युवती को कनाडा भेजा गया था। उनका आरोप था कि युवक ने उसे फर्जी अभिलेख दे दिए, जिसके कारण कनाडा में उक्त युवती पकड़ी गई है। उनका कहना था कि धोखाधड़ी करके उनसे ऐठे गए रुपए वापस किए जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर आसपास के कई गांवों के लोग एकत्र हो गए। बाद में लोगों ने समझा कर दोनों पक्षों को उनके घरों को भेज दिया। सूचना पर पहुंची खजुरिया पुलिस भी मामले की जांच कर बैरंग लौट आई। खजुरिया थाना प्रभारी वोविंद्र कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच आपसी लेनदेन का मामला था, मगर किसी ने भी किसी के खिलाफ उनके पास कोई तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है तहरीर आने पर वह रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। वहीं, रुस्तमपुर के ग्राम प्रधान गुरप्रीत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, मगर बाद में उसे लोगों ने सुल्टा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें