फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। सदर थाना में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर थाना में तैनात मानक मुख्य आरक्षी रामपाल और मुख्य आरक्षी सुनील कुमार एक शिकायत की छानबीन करने के लिए बाइक पर बंदला-परनाली की ओर जा रहे थे। सिहड़ा गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें