फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौड़ा सेक्टर में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने रौड़ा सेक्टर बिलासपुर में दो युवकों से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सदर थाना पुलिस टीम शहर में गश्त कर रही थी। इस दौरान रौड़ा सेक्टर बिलासपुर में घूम रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने जब दोनों से घूमने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एक युवक ने अपनी पेंट की जेब से एक लिफाफे को निकालकर फेंकने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे देख लिया। पुलिस ने उस लिफाफे को ढूंढा और खोलकर देखा तो 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। आरोपियों की पहचान गगनेश कुमार और हितेश कुमार निवासी कलौड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें