फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ डियारा और बड्डू में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/भगेड़ (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मौके पर से भागने के चक्कर में घायल भी हुआ है। आरोपियों से कुल 3.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना की टीम सोमवार रात को बिलासपुर शहर में गश्त कर रही थी। डियारा सेक्टर में जंजघर की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा, लेकिन जंजघर के प्रांगण में रखी हुई लोहे की ग्रिल से उलझकर गिर गया। पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। आरोपी के कान में चोट लगी है। उससे 2.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान शाकिब चौधरी (27) निवासी डियारा सेक्टर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में करवाया।
दूसरे मामले में घुमारवीं थाना पुलिस ने बड्डू के पास घुमारवीं-बरठीं मार्ग पर एक व्यक्ति से 1.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार (31) निवासी गांव बड्डू डाकघर बाड़ी मझेड़वां तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें