फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मिलेगी रूटीन टैस्ट की सुविधा

विज्ञापन
बिलासपुर जिला अस्पताल। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले के पांच अस्पतालों में अब लोगों को स्थानीय स्तर पर रूटीन टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। अब लोगों को टेस्ट करवाने के लिए कई किलोमीटर सफर कर जिला अस्पताल का रुख नहीं करना होगा।
बड़ी बात यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर टेस्ट होंगे, जिनके सैंपल इन अस्पतालों में भेजे जाएंगे। आगामी डेढ़ माह में जिले के लोगों को यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार ने क्रस्ना डायग्नोज कंपनी से करार कर लिया है।
विज्ञापन

जिले के सिविल अस्पताल घुमारवीं, सीएचसी बरठीं, सीएच मार्कंडेय और सीएच घवांडल, सहित जिला अस्पताल में नई लैब स्थापित होगी। इन अस्पातलों में अभी तक मात्र छोटे-मोटे टेस्ट हुआ करते थे। बड़े टेस्ट करवाने के लिए लोगों को जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब जब यह लैब शुरू होंगी तो लोगों को राहत मिलेगी।
एमओएच बिलासपुर डॉक्टर परमिंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने कंपनी के साथ एमओयू साइन कर लिया है। अब जिला स्वास्थ्य विभाग कंपनी को इन अस्पतालों में लैब स्थापित करने की जगह देगा। बताया कि यह प्रक्रिया एक से डेढ़ माह में पूरी कर ली जाएगी। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लिए गए टेस्ट इन प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे ग्रामीण स्तर के लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

गौर हो कि जिला अस्पताल में वर्तमान में एसआरएल लैब टैस्ट करती है। लेकिन अप्रैल माह में इसका अनुबंध पूरा हो चुका है। अभी तक इस लैब को आगे भी जिला अस्पताल में सेवाएं देनी है या नहीं इस पर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। फिलहाल इसके कार्य करने की अवधि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें