फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मार्कंडेय अस्पताल में किया ट्रू नेट मशीन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को 2025 तक टीबी मुक्त करने का रखा है लक्ष्य
विज्ञापन

- ट्रू नेट मशीन टीबी रोग की जांच के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड : सुरेंद्र सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मार्कंडेय में एनटीपीसी के महाप्रबंधक आरपी अहिरवार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी की उपस्थिति में आधुनिक टीबी जांच के लिए ट्रू नेट मशीन का लोकार्पण किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह बाबा ने बताया कि यह ट्रू नेट मशीन टीबी रोग की जांच के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड है। इसकी कीमत लगभग 16 लाख है। एनटीपीसी द्वारा यह मशीन कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत जनहित में समर्पित की गई। भारत को 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह ट्रू नेट मशीन टीबी का उन्मूलन करने में बेहतर परिणाम देने में सक्षम है। टीबी रोग का पता लगाने में इस मशीन को सौ प्रतिशत सटीक माना जा सकता है। मार्कंडेय क्षय रोग केंद्र में पहली बार इस मशीन से टीबी की जांच की जा रही है। ट्रूनेट से टीबी रोग की जांच सौ प्रतिशत सटीक आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी, बलगम में खून आना, बुखार रहना, थकावट, अनिद्रा, रात को पसीना आना, वजन घटना, सांस लेने में परेशानी आदि टीबी रोग के लक्षण हैं। ऐसी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। टीबी जानलेवा बीमारी है। समय पर उपचार न मिलने से टीबी रोगी की मौत हो जाती है। डॉक्टर सुरेंद्र सिंह बाबा ने एनटीपीसी के महाप्रबंधक का धन्यवाद किया। सदर ब्लॉक मार्कंडेय के लोगों से अपील की है कि अपने परिवार, समाज में टीबी के संभावित लक्षणों वाले लोगों को नागरिक अस्पताल मार्कंडेय जांच के लिए अवश्य भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें