फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा के स्थापना दिवस पर त्रिदेव सम्मेलन 6 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा :जमवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर मंडल भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके मद्देनजर मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल कार्यकारिणी और मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सदर मंडल का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर विशेष रूप से शिरकत करेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां देश का चहुंमुखी विकास हुआ, वहीं पूरे विश्व में भी भारत का नाम ऊंचा हुआ है। केंद्र सरकार की बदौलत बिलासपुर जिले में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। एम्स, फोरलेन और हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज जैसे कई बड़े प्रोजेक्टों को सिरे चढ़ाने के साथ ही अब भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं भी शुरू की हैं। करोड़ों लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि यह पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों से लोगों को गुमराह करके प्रदेश की सत्ता हासिल कर ली थी, लेकिन उसका चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस के इसी झूठ की वजह से उसके अपने नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पूरी तरह से बैक फुट पर आ चुकी कांग्रेस को न तो चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी मिल रहे हैं और न ही काम करने के लिए कार्यकर्ता। भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हार निश्चित देखकर कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं। हमीरपुर में अनुराग ठाकुर जहां लगातार पांचवीं बार भगवा परचम लहराएंगे। बैठक में दिवेश चंदेल, ज्योति धीमान, अशोक शर्मा, संजीव डोगरा, प्रोमिला चंदेल, रोशनलाल समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें