फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ट्रक चालकों को एड्स के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैरी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ट्रकर परियोजना बरमाणा की ओर से टाटा मोटर बैरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान परियोजना के डॉ. विवेक भारद्वाज ने ट्रक चालकों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

शिविर में परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि ट्रॅकर परियोजना बरमाणा लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला के सहयोग से चलाई जा रही है। ताकि ट्रक चालकों को एचआईवी/एड्स और यौन रोगों के बारे में जागरूक किया जा सके। परियोजना के स्टाॅफ सदस्यों ने ट्रक चालकों के मनोरंजन के लिए मटका खेल का आयोजन किया। इस खेल में पांच गेंद डालने वाले को एक निश्चित इनाम प्रदान किया गया। मटका में गेंद न डालने वाले से एचआईवी/एड्स और यौन रोगों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। ट्रक चालकों को सही जवाब देने पर एक निश्चित इनाम दिया गया। स्वास्थ्य शिक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि ट्रक चालकों के मनोरंजन के लिए ट्रॅकर परियोजना इस तरह के खेलों का आयोजन करवाती रहती है। ताकि खेल-खेल में ट्रक ड्राइवरों को एचआईवी/एड्स और यौन रोगों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर घन श्याम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, जगदीश और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें