फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग एसआईवी कोर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन द्वारा पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के माध्यम से बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने व विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान दिलाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार से जिला बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग एसआईवी कोर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर से 20 प्रशिक्षु प्रशिक्षण लेंगे। वहीं यह प्रशिक्षण शिविर पांच दिन चलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पैराग्लाइडिंग में एसआईवी कोर्स के लिए इन प्रशिक्षुओं को टैंपल पाइलट पैराग्लाइडिंग स्कूल पुणे से मलिक प्रशिक्षण देंगे। वहीं इस शिविर में पैराग्लाइडिंग करने वाले प्रशिक्षु पैराग्लाइडिंग की बारीकियां सीखेंगे। जिसमें देश भर से पैराग्लाइडर आए हुए हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में अब बिलासपुर शहर के ऊपर पैराग्लाइडर अपने रंग बिखेरेंगे। पैराग्लाइडर जिला की बंदला धार से उड़ान भरेंगे। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने बताया कि बिलासपुर की बंदला धार पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छी जगह है। वहीं इसको विकसित करने के लिए कई प्रयास भी किए जा रहे हैं।
क्या है एसआईवी कोर्स
एसआईवी कोर्स में प्रशिक्षक पाइलट को अप्रत्याशित स्थिति में अपने पैराग्लाइडर को सामान्य उड़ान में कैसे लाना है, यह सिखाया जाता है। वहीं इस कोर्स में पाइलट को विंग की सीमाओं को निर्धारित करना व पाइलट में आत्मविश्वास भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें