फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों को बताईं जीएसटी की बारीकियां

Sun, 14 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारत सरकार के गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के बारे में जागरूक करने के लिए रविवार को कारोबारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन व्यापार मंडल बिलासपुर ने करवाया था।

इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान सुनील गुप्ता ने की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में व्यापारियों को जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर भारत सरकार के अधिकारी रमेश चंद शर्मा ने जीएसटी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गुड्स एंड सर्विस टैक्स के विभिन्न पहलुओं के बारे में व्यापारियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रजिस्ट्रेशन और इसके लागू होने के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, नगीन चंद, तरुण टाडू, नवीन वर्मा, दिनेश गुप्ता, लक्की, अनिल, संजीव गुप्ता, अनुपम बख्शी, राजकुमार, लेखराम सेन, सुनील, राजकुमार रघु और नवीन सोनी सहित बड़ी संख्या में कारोबारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें