फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर गिरा मकान का छज्जा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर (रामपुर)। एक गांव में निर्माणाधीन मकान के अंदर सीमेंट लेकर घुस रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मकान का दरवाजे के ऊपर बना छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खजुरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी शराफत हुसैन का मकान बन रहा है। शराफत ने मकान निर्माण के लिए रविवार को जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ निवासी तौफीक की दुकान से सीमेंट मंगाया। तौफीक ने रविवार को दोपहर में अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीमेंट भरवाकर भेजा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी हरिओम (27) पुत्र चुन्नी लाल चला रहा था। हरिओम ट्रैक्टर से सीमेंट उतारने के लिए दोपहर करीब एक बजे शराफत के घर में दरवाजे के अंदर लेकर जा रहा था। अचानक ट्रॉली की साइड दरवाजे के पिलर में टकरा गई, जिसके कारण घर के दरवाजे का पूरा छज्जा ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर गिर गया। छज्जे के नीचे ट्रैक्टर का चालक दब गया। हादसा होता देख और छज्जा गिरने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए और बमुश्किल से छज्जे को ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर से हटाकर ट्रैक्टर चालक को निकाला। ग्रामीणों ने देखा कि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना थाना खजुरिया को दी गई। सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी बोबिन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर चालक के बारे में जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। कुछ समय बाद परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर आ गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक हरिओम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खजुरिया प्रभारी बोबिन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चालक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें