फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में स्वदेशी और स्वावलंबी अभियान चलाने का समय आया : सतीश

विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने वाले पदाधिकारी व अन्य। स्रोत: मंच
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय अधिवेशन में प्रचार-प्रसार की रूपरेखा बनाई
विज्ञापन

उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वदेशी जागरण मंच का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन रविवार को बिलासपुर में हुआ। अधिवेशन में मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार मुख्यातिथि रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह कार्यवाह किस्मत कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक त्रिलोक जम्वाल भी विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
अधिवेशन का विषय स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन भारत अभियान की जानकारी देना रहा। अधिवेशन में हिमाचल में स्वदेशी के प्रचार और प्रसार की रूपरेखा बनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। मंच के सह संगठक सतीश कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में स्वदेशी और स्वावलंबी अभियान को प्रमुखता से चलाया जाए। ऑपरेशन सिंदूर ने देश विरोधी चेहरों को बेनकाब कर दिया है। हमारे पड़ोसी देशों ने भारत को आर्थिक तौर पर क्षति पहुंचाने का भरसक कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में स्वदेशी उत्पादों को खरीदने पर जोर देना होगा। इससे प्रदेशों और देश का पैसा विदेशों में जाने से बचेगा। साथ ही देश विश्व की दूसरी अर्थव्यवस्था बन सकेगा। देश से बेरोजगारी दूर करने के लिए कुटीर उद्योग धंधों पर ध्यान देना होगा। बेरोजगार युवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए कुटीर उद्योग लगाएं। इससे युवा वर्ग रोजगार युक्त होकर और अपनी आजीविका चलाने में स्वावलंबी बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान के कार्यक्रम को पूर्णतया सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर रोजगार सृजन कार्यालय खुलवाना अति आवश्यक है। इससे युवा वर्ग को रोजगार स्थापित करने में आने वाली कठिनाइयों में रोजगार सृजन कार्यालय मददगार साबित होगा। किस्मत कुमार ने दत्तोपंत ठेंगड़ी और दीन दयाल उपाध्याय के देश को दिए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामान्य से दिखने वाली इन दो महान विभूतियों का भारत माता को दिया गया सहयोग असाधारण है। दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय किसान संघ भारतीय मजदूर संघ जैसे 3 बड़े संगठन और 7 अन्य संगठन खड़े किए। ये संगठन आज देश के विभिन्न कार्य क्षेत्रों में जनहितैषी और देशभक्त संगठन बन कर उभर चुके हैं। पं. दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्मवाद की अवधारणा को बढ़ाया, जिसे अब सारा विश्व मान रहा है। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि स्वदेशी की शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे सोचने के तरीके को ही पश्चिमी देशों ने बदल दिया है। इस अधिवेशन में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक विनय, प्रांत संयोजक गौतम कश्यप, प्रांत सह संयोजक सुनील, प्रांत पूर्णकालिक जसवंत यादव, जम्मू कश्मीर पूर्णकालिक राजन शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रांत संयोजक डॉ. रूपा ठाकुर, ऊना जिला पूर्णकालिक सत्य देव शर्मा, बिलासपुर के सलिंद्र ठाकुर सहित पूरे प्रदेश से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें