फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई ठेकेदार ने समिति अध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं कार्यालय में सफाई ठेकेदार और नगर उत्थान समिति अध्यक्ष के आपस में उलझ जाने का मामला सामने आया है। एक पक्ष की शिकायत पर घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आरोपी पक्ष की भी बात दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक पटियाल निवासी गांव मुंडखर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका नगर परिषद घुमारवीं में सफाई का ठेका है। रोजाना अपने सफाई कर्मियों चेक करने उन्हें सुबह और शाम नगर परिषद कार्यालय जाना पड़ता है। सोमवार अपराह्न 4.30 बजे वह नगर परिषद कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के कमरे में बैठे थे। मौके पर कार्यकारी अधिकारी, कार्य निरीक्षक मोहिन्दर सिंह और पार्षद कपिल शर्मा मौजूद थे। इसी बीच सुभाष शर्मा निवासी पुराना बस स्टैंड घुमारवीं ने आकर उनके साथ गाली गलौज और मारपीट करना शुरू कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उन्हें नगर परिषद में न आने की धमकी दी है।
उधर, नगर उत्थान समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सफाई ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह अक्सर नगर परिषद में सफाई ठेकेदार की कारगुजारियों को सोशल मीडिया, आरटीआई और पत्राचार करके उजागर कर रहे हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ झूठी शिकायत दी गई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि शिकायत के आधार पर घुमारवीं थाना में केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की रपट भी लिखी गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें