फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैश बैरियर से टकराने के बाद ढांक से टकराई कार

विज्ञापन
स्वारघाट के पास सड़क किनारे पहाड़ी से टकराइ कार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब एक तीखे मोड़ पर मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही एक यूपी नंबर टूरिस्ट कार अनियंत्रित होकर स़डक किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराने के बाद ढांक से टकराकर रुक गई। इस हादसे में बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई है। घायल बच्चे सीएचसी स्वारघाट में प्राथमिक उपचार के बाद एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर एक यूपी नंबर टूरिस्ट कार मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही थी। वहीं कार जब स्वारघाट से करीब एक किलोमीटर दूर काली माता मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। वहीं, सड़क किनारे लगे कैश बैरियर से टकराने के बाद ढांक से टकराकर रुक गई। गनीमत यह रही कि कार क्रैश बैरियर से टकराने के बाद ढांक की तरफ घूम गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
कार में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चे सहित चार लोग सवार थे। इनमें से कार सवार छह वर्षीय बच्चे शिवांश के सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि अन्य सवार सुरक्षित हैं। घायल बच्चे को सीएचसी स्वारघाट लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट ने मौके का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें