श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। नगर परिषद श्री नयना देवी जी क्षेत्र से रेहड़ी फड़ी कारोबारियों को शिफ्ट करेगी। परिषद ने इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है। जल्द ही नगर परिषद नयना देवी के वार्ड नंबर 2 में मातृ शरण भवन के समीप से सभी रेहड़ी फड़ी कारोबारियों को हटाकर रज्जू मार्ग के समीप खुले में शिफ्ट किया जाएगा। इस बाबत नप प्रशासन ने रेहड़ी फड़ी कारोबारियों से बैठक कर उन्हें प्रस्तावित योजना से अवगत करा दिया है।
नप की कार्यकारी अधिकारी प्रीतिमा राय ने ने बताया कि नयना देवी क्षेत्र में मेलों के दौरान रेहड़ी फड़ी कारोबारियों की वजह से परेशान होती है। मेलों को दौरान रेहड़ी फड़ियों को हटाना पड़ता है। बार-बार की इस परेशानी को देखते हुए नगर परिषद ने यह प्रस्ताव बनाया है। उन्होंने बताया कि रज्जू मार्ग के समीप बनी पार्किंग के ऊपर एक खुली जगह है और यात्रियों की आवाजाही भी इसी रास्ते से है। इसी स्थान को रेहड़ी फड़ी कारोबारियों के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि नप से सभी रेहड़ी फड़ी धारकों को इस बाबत निर्देश दे दिए गए हैं।