संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। डंगार पंचायत के प्राचीन गुग्गा मंदिर चोखना में 500 साल बाद मूर्ति स्थापित की गई। 3 दिवसीय पूजन के बाद मंदिर में मूर्ति स्थापित हुई।
इससे पहले बैंड बाजे के साथ चोखना और दख्यूत गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित सुखदेव ने मंत्रोच्चार से गुगा जाहर पीर की मूर्ति की स्थापना की। इस उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, उपप्रधान दलीप सिंह, अजय कुमार, नवीन, अनिल कुमार, हिमांशु, तारा चंद, मथरा राम, अजीत सिंह, पृथ्वी पटयाल, संजय कुमार, प्रेमलाल, राकेश, सोनू, राजीव कश्यप, मनोज, सचिन, रवि, रमेश चंद श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद