फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ सीजन-2 स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सांसद खेल महाकुंभ सीजन-2 को स्थगित कर दिया गया है। विभिन्न खेलों में बास्केटबाल, कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। जबकि, वीरवार से फुटबाल खेल की शुरुआत होनी थी, लेकिन आगामी आदेशों तक इसे स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुुंभ के संयोजक तथा बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य विशाल जगोता ने बताया कि अचानक देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी अचानक कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल प्रदेश सरकार इस महामारी की रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए प्रबंधन की ओर से सांसद खेल महाकुंभ को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें