फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से भाखड़ा डैम-नंगल-नयना देवी मार्ग बंद

विज्ञापन
बारिश के कारण बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में संपर्क सड़क मार्ग पर गिरा मलबा। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। बारिश और आंधी के कारण श्री नयनादेवी में काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। वहीं भूस्खलन होने से भाखड़ा डैम-नंगल-नयना देवी मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में जमकर बारिश हुई। नयनादेवी में विद्युत सप्लाई भी ठप हो गई है। भूस्खलन के कारण भाखड़ा डैम-नंगल-नयना देवी मार्ग बंद हो गया है। नंगल डैम जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया है। मंगलवार शाम को मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। नयना देवी-श्री आनंदपुर साहिब-कोला वालां टोबा सड़क पर भी लगातार भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें