फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के पहले दिन प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में शुक्रवार से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक (सिंगल यूज) से बनी 19 वस्तुओं के इस्तेमाल करने, उसे बेचने और स्टोर करने पर पूरी तरह से रोक लग गई है। अब इन वस्तुओं का इस्तेमाल करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रतिबंध के पहले दिन दुकानों का जायजा लिया। इस दौरान कई दुकानों से सिंगल प्लास्टिक का सामान जब्त किया।
बताया जा रहा है कि कई दुकानदारों के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामान का स्टाक अभी है। दोपहर तक दुकानों में यह सब बिकता रहा। दोपहर बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता टीम सहित निरीक्षण के लिए निकले।
विज्ञापन

उन्होंने बस अड्डा के आसपास व शहर के कई स्थानों पर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर मिलीं प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त किया गया। उन्होंने दुकानदारों पर्याप्त जानकारी देते हुए उन्हें प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी दी।
दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा वायु प्रदूषण के बारे में जागरूक करने के बाद भी शहर के बीचोंबीच प्लास्टिक के लिफाफे जलाए जा रहे हैं। किसान भवन के पास सब्जी विक्रेता सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। वहीं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय जाने वाली सड़क के किनारे प्लास्टिक का ढेर लगाकर जलाया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं सब्जी मंडी में सुबह सब्जी की सप्लाई भी प्लास्टिक के लिफाफों में ही आ रही है। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन की तरफ से जगह-जगह होर्डिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें