ऋषिकेश स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में सड़क सुरक्षा के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
प्रतियोगिता में सिमरन कौर ने पहला, कनिका ने दूसरा और काव्यांश और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में झंडूता थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशा निवारण, साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर 6 साल के ऊपर बच्चों को भी हेलमेट लगाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर आने वाले कॉल और मैसेज को जल्दी से रिप्लाई न करें उन्हें देखे, समझें हो सके तो अज्ञात कॉल को ब्लॉक करें। प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने थाना प्रभारी का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनसे प्राप्त जानकारी को अपने जीवन में अमल लाने का आग्रह किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रेमलाल, उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, दिग्विजय मल्होत्रा, सतीश कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार, भारतेंदु, मदनलाल, दीपक, सुभाष चंद्र, भारती, राजेंद्र, सविता, मोनिका, दिनेश, विनोद, शशि पाल, रूपलाल, सुनील कुमार, दीपिका, मनोज, कार्यालय अधीक्षक सरोज कुमारी और अन्य उपस्थित रहे।