सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं में मनाया वार्षिक सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी, भजन, भंगड़ा, गरबा, एकल गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग को अभिभावकों ने जमकर सराहा। समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान निदेशक जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ बिलासपुर महेंद्र पाल रत्वान ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य और प्रबंध निदेशक शिवा ग्रुप आफ एजुकेशन पुरुषोत्तम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में यासमीन, शिवांश, गौरी राणा, देवासी चंदेल, गरिमा, आरोही शर्मा, कनक चंदेल, प्रियंजल, ऋतिक, शिवांश, धृति वर्मा, परिवर्तन, तमन्ना, नैंसी और अन्य मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य धनवीर सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11000 रुपये की राशि भेंट की।
इस अवसर पर प्रकाश चंद धीमान, सुरेश कपिल, सुरेंद्र शर्मा, चमन कपूर, शांति स्वरूप रामस्वरूप, सुमन रतन, प्रदीप ठाकुर, शशिकांत और अन्य उपस्थित रहे।