फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवालिक स्कूल जुखाला ने ऋषि मार्कंडेय को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-सायर मेले के दूसरे दिन जूनियर वर्ग में हुए कबड्डी मुकाबले
विज्ञापन

- 30 महिला मंडल कर रहे हैं सायर मेले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। दावीं घाटी में चल रहे जिला स्तरीय सायर मेले में दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत राज्य स्तरीय कबड्डी मुकाबले हुए। खेलकूद समिति के उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बार इस मेले में कबड्डी खेल के लिए जूनियर वर्ग में कुल 16 टीमें दर्ज हुई हैं।
उन्होंने बताया कि अंडर-14 में शिवालिक पब्लिक स्कूल जुखाला और ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला के मध्य हुआ। इसमें शिवालिक पब्लिक स्कूल जुखाला ने ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला को करारी हार दी। इसके साथ ही जूनियर वर्ग में भगेड़ और घागस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भगेड़ ने घाघस को 41-8 के स्कोर से हराया, जुखाला और मंदरीघाट के मुकाबले में मंदरीघाट ने जुखाला को 36-19 के स्कोर से पराजित किया। वहीं, जुखाला बी और रावमापा जुखाला के मुकाबले में जुखाला बी ने 38-21 के स्कोर से जुखाला स्कूल को मात दी। सेवन स्टार घागस और रावमापा जुखाला के मध्य हुए मुकाबले में जुखाला को सेवन स्टार घाघस ने 29-16 के स्कोर से मात दी। मंडी-माणवा और कसोल के मध्य हुए मुकाबले में कसोल ने मंडी माणवा को 34-15 के स्कोर से पराजित किया। बिलासपुर और भगेड़ के मध्य हुए मुकाबले में भगेड़ ने बिलासपुर को 36-8 के स्कोर से करारी हार देते हुए मैच पर आसानी से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र ठाकुर ने बताया कि मेले के अंतिम दिन मंगलवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला होगा और सीनियर वर्ग के सभी मैच इसी दिन होंगे। मेला समिति की तरफ से सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने का निशुल्क प्रबंध किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है। वहीं सांस्कृतिक समिति के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए 30 महिला मंडलों ने अपना पंजीकरण करवाया है। बताया कि मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर की राखी गौतम, चंबा के इशांत भारद्वाज लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें