फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी का होगा भव्य जीर्णोद्धार

Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को सम्मानित करते श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास के अधिक
विज्ञापन
- सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण कार्य शीघ्र शुरू
विज्ञापन

-विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मंदिर में माथा टेका, लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी का भव्य तरीके से जीर्णोद्धार किया जाएगा। ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता के इस दरबार का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण कार्य जल्द ही शुरू होगा। यह सभी कार्य मंदिर न्यास के माध्यम से किए जाएंगे, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने माता श्री नयना देवी जी के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधि-विधान से माता श्री नयना देवी जी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माता के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी अर्पित कीं। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने विधिपूर्वक पूजा संपन्न करवाई। इस मौके पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल, डीएसपी विक्रांत सहित मंदिर के अन्य न्यासी भी उपस्थित रहे। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण कार्यों को जल्द ही शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। सरकार और मंदिर न्यास इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें