फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई सीवरेज योजना का विधानसभा में गूंजा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
देरी से लागत 4.97 करोड़ से बढ़कर 25.32 करोड़ पहुंची
विज्ञापन

10 करोड़ बेकार होने का खतरा, शीघ्र कार्य शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में निर्माणाधीन सीवरेज योजना का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया गया। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने शून्यकाल के दौरान धार्मिक नगरी की स्वच्छता से जुड़ा यह अहम विषय उठाते हुए सरकार से योजना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण में लगातार हो रही देरी के कारण इसकी अनुमानित लागत कई गुना बढ़ चुकी है। यदि समय रहते काम शुरू नहीं किया गया तो अब तक खर्च किए गए लगभग 10 करोड़ रुपये भी व्यर्थ हो सकते हैं। विधायक ने बताया कि शाहतलाई में बाबा बालक नाथ के मंदिरों में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। चैत्र माह के मेलों के दौरान संख्या और भी अधिक हो जाती है। ऐसे में सीवरेज व्यवस्था के अभाव में गंदगी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2011 में इस योजना और ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 4.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी, लेकिन 2018-19 तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। बाद में उनके प्रयासों से फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद काम शुरू हुआ, हालांकि लोगों की आपत्तियों के चलते मामला अदालत तक पहुंच गया। इसके समाधान के बाद योजना को आगे बढ़ाने के लिए 4.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि वर्ष 2021-22 के बाद से योजना का कार्य फिर बंद पड़ा है, जिससे इसकी अनुमानित लागत बढ़कर 25.32 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी 3-4 वर्ष तक भी काम लंबित रहा तो लागत 35 से 40 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है और अब तक किया गया खर्च भी व्यर्थ हो जाएगा। सरकार से आग्रह किया कि शाहतलाई की जनता और बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस योजना को प्राथमिकता दी जाए और शीघ्र पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें