फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट निर्माण प्रतियोगिता में मीराबाई एवं कमल टोली रही अव्वल

सार

शनिवार को नगर के डीएवी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित गाइड शिविर में शनिवार को छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर। शनिवार को नगर के डीएवी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित गाइड शिविर में शनिवार को छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। टेंट निर्माण प्रतियोगिता में मीराबाई एवं कमल टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सरोजिनी नायडू और चंद्रमा टोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित डीएवी कन्या इंटर कॉलेज में जिला संगठन कमिश्नर गाइड नरवंत कौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष प्रधानाचार्य डॉक्टर रूपा अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने गाइडों को गाइड के नियम एवं इतिहास से परिचय कराया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टेंट निर्माण, रंगोली बनाना, बिना बर्तन के भोजन बनाना आदि रहे। इसके बाद विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य अनुपम अग्रवाल, पराग अग्रवाल ने प्रधानाचार्य, सारिका यादव, नीरज गंगवार, प्रतीक्षा सक्सेना के साथ प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। टेंट प्रतियोगिता में मीराबाई एवं कमल टोली प्रथम रहीं तथा सरोजनी नायडू और चंद्रमा टोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में सूरजमुखी प्रथम स्थान पर रहीं तथा लक्ष्मीबाई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा कवित्री बाई टोली तीसरे स्थान पर रहीं। जिला संगठन कमिश्नर गाइड ने सभी गाइडों को उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य ने आभार जताया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें