फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुभाष ठाकुर ने मोरसिंघी में किए लाखों रुपये के शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत मोरसिंघी में विधायक सुभाष ठाकुर ने लाखों रुपये के शिलान्यास किए। उन्होंने कसोहल के रास्ते के निर्माण कार्य, संपर्क मार्ग पर भोट से सुरवाहण के पुलिया निर्माण, संपर्क मार्ग ओबीसी बस्ती बैहल के निर्माण कार्य, महिला मंडल टिक्कर कसोलियां के निर्माण कार्य, महिला मंडल बैकल के निर्माण कार्य और संपर्क मार्ग बैहल से श्मशानघाट का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सुभाष ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय को खुलवाया ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने इस विभाग से संबंधित कार्य को करवाने के लिए कंदरौर न जाना पड़े। पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र के साथ विकास के मामले में सौतेला व्यवहार किया। ग्रामीण परिवेश से संबंधित होने के नाते वे ग्रामीणों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और वे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सदर आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन सके । उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण ही वे सदर मेें विकास करवाने में कामयाब हुए हैं। सदर विस क्षेत्र में सड़क और पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। अगले 5 साल में सदर के हर क्षेत्र में खेतों की सिचाई सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। बिलासपुर का विकास केवल भाजपा शासनकाल मेें ही हुआ है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें