फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे ... ने लूटी वाहवाही

Sun, 10 Jan 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के प्रधानाचार्य नरेश सहोड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


छात्रों ने कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम..., ढोली तारो ढोल बाजे..., प्रेम रत्न धन पायो..., है प्रीत जहां की रीत सदा..., जो है अलबेला मद नैनो वाला..., छेती-छेती आजा मेरे ढोल परदेसिया..., बादल पे पांव हैं..., डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे... और धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना... जैसे गीत प्रस्तुत किए। साथ ही फैंसी ड्रेस सहित पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके खूब समां बांधा।

इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य विनोद गौतम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सुदेश कुमारी, मंजू बाला, रिचा ठाकुर, विनीता, रीना कुमारी, महेंद्र, प्रवीण और अंजना सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
समारोह में शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र और छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें सक्षम, चिराग, अवनी, पंकज, हिमानी, शिवानी, वंश, नव्या, मानसी, शब्द गौतम, आयुश्मान, अक्षत, अखिल, कार्तिक, आरजू, लक्षिमा, कर्ण, ईवा शर्मा, शानवी, श्रेष्ठा, अंजली, शिवांशु, रिया, अनिकेत, स्नेहा, अंशिका, हरिश, आकृति, शिवांश, कंचन, वनी, जीनत, शीतल, गुलजार, हर्षित, पूजा, रिचा, साक्षी, अंकुर, खुशबू, वंशिका, आदर्श, आस्था, दीपिका और ज्योति शामिल हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें