फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को पर्यटन की दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
रावमापा छात्रा बिलासपुर में छात्राओं को जागरूक करते बिलासपुर कॉलेज के प्रोफेसर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। स्नातकोतर महाविद्यालय बिलासपुर का पर्यटन शिक्षा विभाग पर्यटन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए विभाग ने जिले के 30 स्कूलों को चयनित किया है। इसके तहत स्कूलों में प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं और विकास के बारे में बच्चों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

हिमाचल में पर्यटन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। प्रदेश सरकार पर्यटन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसके चलते बिलासपुर महाविद्यालय के पर्यटन शिक्षा विभाग स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को पर्यटन शिक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जिला के 30 स्कूलों को चयनित किया है। इसमें पर्यटन विभाग महाविद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं और उसके विकास के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
प्रो. पुनीत ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की काफी आवश्यकता है। इसके कारण रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस जागरूकता अभियान के कारण वह बच्चों को इस तरीके से तैयार करना चाहते हैं ताकि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें