फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय मंदिर के दुकानदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर में उपायुक्त पंकज राय को ज्ञापन सौंपने जाते मर्हिष मार्कंडेय मंदिर टरस्ट के दुकानदार औ - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। श्री महर्षि मार्कंडेय मंदिर ट्रस्ट के दुकानदारों ने जिला पार्षद गौरव शर्मा और पंचायत प्रधान कमल ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त पंकज राय को ज्ञापन सौेंपा। उन्होंने कोरोना काल के किराये में छूट देेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला पार्षद गौरव शर्मा और पंचायत प्रधान कमल ठाकुर समेत प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरोनाकाल में दुकानें बंद रही। इससे न केवल उनका कामकाज प्रभावित हुआ बल्कि उन्हें भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मंदिर न्यास ने उन्हें पिछले दो वर्षों का एक साथ तीस-तीस हजार दुकानों को किराया अदा करने का फरमान जारी कर दिया है। इससे उन्हें अब दुकानों का किराया अदा करने की चिंता सताने लगी है।
उन्होंने कहा कि मार्कंडेय में अन्य धार्मिक स्थलों की अपेक्षा आय बहुत कम है। उन्होंने कहा कि वह कोरोनाकाल में दुकानें बंद होने के कारण यह भारी भरकम किराया देने में असमर्थ है। उन्होंने उपायुक्त से तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए किराए में छूट देेने की मांग की है। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रभावित दुकानदारों को इस मुद्दे को मंदिर न्यास की बैठक में रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें