फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए खर्च किए जाएंगे 64 करोड: गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि 21 करोड़ की पेयजल योजना से शहर में जल समस्या का निदान हो जाएगा। इसके तहत हर वार्ड में ओवरहेड टैंक बनाने के साथ ही पुरानी पाइप लाइन बदलने का काम प्रगति पर है। मंत्री राजेंद्र गर्ग नगर परिषद के वार्ड एक में आयोजित आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड को सड़क सुविधा उपलब्ध होने पर कराया गया।
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि शहर में सीवरेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 13.50 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। इसका कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। घुमारवीं की बिजली की समस्या को दूर करने के लिए 64 करोड़ रुपये की लागत से नसवाल में 132 केवी का विद्युत स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ विद्युत सब स्टेशन नसवाल की क्षमता को 9 केवी से बढ़ाकर 12 केवी किया गया है। उन्होंने बताया कि बड्डू वार्ड नंबर-1 में एसडीएम निवास से कालिदास के घर तक निकाले गए संपर्क सड़क को पक्का करने के साथ नालियों और पुलियों के निर्माण का कार्य भी निकट भविष्य में किया जाएगा। जहां आवश्यकता है होगी वहां वहां स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी । इस मौके पर मंत्री गर्ग ने जन समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेम सागर भारद्वाज, पार्षद उर्मिला देवी, सुरेंद्र शर्मा, मिल्खी राम आजाद, संदीप शर्मा, कुलदीप लखनपाल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पंकज धीमान, एसडीओ लोक निर्माण विभाग मनोहर लाल सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें