बिलासपुर में ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट कैंप के दौरान डॉक्टरों की टीम रोटरी क्लब के पदाधिकारी के साथ।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर ने ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 और उससे ऊपर के आयु वर्ग की 53 महिलाओं ने टेस्ट करवाया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार कुलदीप चंदेल ने किया। क्लब के प्रधान रोटेरियन अजय हांडा ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
शिविर के समन्वयक रोटेरियन हरि ओम सरीन ने बताया कि कैंप में बिलासपुर और उसके आसपास की महिलाओं ने पहले आओ पहले पाओ के तहत टेस्ट करवाया। उन्होंने बताया कि वैसे टेस्ट की कीमत 4500 रुपये के करीब है। लेकिन रोटरी क्लब बिलासपुर ने टेस्ट फ्री करवाया। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से जालंधर की टीम ने महिलाओं का निशुल्क टेस्ट किया। कैंसर डिटेक्शन बस के अंदर मैमोग्राफी की मशीनें और अन्य ऑपरेटिक सिस्टम भी लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बस से 17 अक्तूबर को सुंदरनगर, 18 नेरचौक, 19 को मंडी, 20 को कुल्लू, 21 को मनाली और 23 अक्तूबर को घुमारवीं में निशुल्क मैमोग्राफी शिविर लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर रोटेरियन सुनील गुप्ता, रोटेरियन चंदन शर्मा, रोटेरियन मदन चंदेल, रोटेरियन डॉ. टीडी टंडन, रोटेरियन किरण टंडन, रोटेरियन रजनीश कुमार, रोटेरियन दिनेश शर्मा, रोटेरियन रमेश गुप्ता, रोटेरियन विनता गुप्ता, रोटेरियन भुपेंद्र टाडु और रोटेरियन नीलम टाडु भी विशेष रूप से मौजूद रहे।