फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रक के बीच फंसी कार, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली-205 पर शनिवार सुबह स्वारघाट से सात किलोमीटर दूर रछोह में तीन वाहनों में टक्कर हो गई। बस और ट्रक के बीच में कार फंस गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। लेकिन तीनों वाहन चालकों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली-205 पर शनिवार सुबह निजी बस स्वारघाट से बिलासपुर जा रही थी। बस के पीछे कार और ट्रक चल रहे थे। जब तीनों वाहन रछोह में पहुंचे तो ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी और कार आगे जा रही बस से टकरा गई। कार दोनों वाहनों के बीच में फंस गई। कार में चालक, उसकी पत्नी और बच्चा था। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें