फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के खलल के कारण 39 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
रावमापा छात्र बिलासपुर में छात्र की थर्मल स्कैनिंग करती पाठशाला की कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में एक बार रौनक लौट आई है। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान स्कूलों को खोलने का फैसला लिया था। वीरवार को जिले में 9वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल तो खुले, लेकिन बारिश के कारण कम संख्या में ही बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और स्कूल का तमाम स्टाफ कोरोना को लेकर जारी एसओपी के अनुसार ही स्कूल पहुंचा।
स्कूलों में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कक्षाओं को सैनिटाइज भी किया गया। सभी विद्यार्थियों को मास्क पहनने के लिए कहा गया। जिले के सभी स्कूलों ने अपने अपने माइक्रो प्लान में लंच ब्रेक का समय निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार ही सभी स्कूलों ने सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय दिया। विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक डेस्क छोड़ कर बैठाया गया। वीरवार को जिले में बारिश जारी रही। इस कारण कम ही बच्चे स्कूलों में पहुंचे। जिला बिलासपुर में 9वीं से 12वीं कक्षा के कुल 17596 विद्यार्थी हैं। वीरवार को सिर्फ 39 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल आए।
उच्च शिक्षा उप निदेशक बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि वीरवार को बारिश के कारण कम ही संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। वहीं वीरवार को 9वीं से 12वीं तक कुल 6767 बच्चे स्कूल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें