फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेललाइन के लिए अधिग्रहीत जमीन और मकान करें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नीला गांव में रेललाइन का निर्माण कार्य शुरू कराने के एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसडीएम सदर एवं भू-अर्जन अधिकारी रेलवे बिलासपुर अभिषेक गर्ग ने भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की धरोट क्षेत्र में समीक्षा की। उन्होंने गांव नीला में रेललाइन का जो कार्य रुका हुआ है उसका मौका पर निरीक्षण करने के बाद संबंधित व्यक्तियों को भूमि और मकान जो अधिग्रहीत किए जा चुके हैं उन्हें खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे विकास निगम लिमिटेड और संबंधित कंपनी को उस स्थान पर सुचारु रूप से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। गांव लखनु से धरोट रेलवे स्टेशन के लिए संपर्क सड़क का निर्माण करने के बारे में रेलवे विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी। बताया कि इस सड़क की लंबाई करीब 500 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसके निर्माण के लिए गांव लखनु में 12 विस्वा निजी भूमि का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया गया है। शेष भूमि सरकारी है। इस दौरान धरोट रेलवे स्टेशन के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे विकास निगम लिमिटेड के अभियंता संजीव कुमार, एसपी सिंगला कंपनी के परियोजना प्रबंधक, रेलवे विकास निगम लिमिटेड के पीएमसी और अन्य अभियंता मौजूद रहे। इस सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कामगारों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें