राजकीय बहुतनिकी संस्थान कलोल में वीरवार को आयोजित एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक के दौरान उपस्थित सद?
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। परमवीर चक्र विजेता नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर (कलोल) में वीरवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की गई। बैठक परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकतीकी संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय पुलिस विभाग के सदस्य, कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य, छात्र प्रतिनिधि एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रस्तुति के दौरान राघवन कमेटी, आईसीटी रेगुलेशन एवं हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्था (एंटी रैगिंग) अधिनियम 2009 के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के रै
ि
गंग रोकने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए छात्र अथवा छात्राओं की ओर से मौखिक शब्दों अथवा लिखित कार्य के जरिये नए अथवा अन्य छात्र का उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, छात्र को उत्पात अथवा अनुशासनहीनता की गतिविधियों में संलिप्त करना है। उधर प्रधानाचार्य इंजीनियर दिनेश शर्मा ने बताया कि रैगिंग निषेध दल का यह दायित्व होगा कि वह संस्थाध्यक्ष अथवा अन्य किसी संकाय सदस्य, किसी कर्मचारी, किसी छात्र या अभिभावक की ओर से सूचित की गई रैगिंग की घटना की जांच घटना स्थल पर जाकर करे । जांच की रिपोर्ट संस्तुति सहित रैगिंग निषेध समिति को विनियम 9.1 उपखंड के अनुसार कार्रवाई के लिए सौंपे। रैगिंग निषेध दल इस प्रकार की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी विधि से करे तथा सामान्य न्याय का पालन किया जाए। इस बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए।