फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में शिवा कॉलेज को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज दूसरे और घुमारवीं तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वाणिज्य विभाग ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छह कॉलेज की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शिवा कॉलेज की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त आरसी शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं को नकद राशि, स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कर मामलों से संबंधित जागरुकता और जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. भूमेंद्र जसवाल, डॉ. सुरेश जमवाल, डॉ. रजनी, प्रो. पूजा, प्रो. ऋतुराज, प्रो. राजेंद्र और राज्य कर एवं आबकारी विभाग से शशिकांत शर्मा, नितेश मनकोटिया, प्रेरित पटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें