घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत तल्याणा में कनिष्ठ अभियंता के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। कनिष्ठ अभियंता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग अनुभाग तल्याणा उपमंडल कुठेड़ा में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पद पर तैनात तिलक राज शर्मा ने बताया कि शनिवार को तल्याणा स्कूल से आगे नाली को पक्का करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सुशील कुमार कार्य में बाधा पहुंचाने लगा। उसने हाथापाई और गाली-गलौज किया। घुमारवीं थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।