फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लुधियाना से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी

Mon, 17 Apr 2023 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने अदालत से भगोड़ा करार दिए गए आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी पर गैर-इरादतन हत्या के आरोप में मामला चल रहा है। पेशियों से गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुआ सिंह निवासी ढिल्लो नगर लुधियाना पंजाब वर्ष 2017 में जीप में सवारियां लेकर मनाली की ओर जा रहा था। बिलासपुर के सुंगल के पास पहुंचने पर जीप खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि छह से ज्यादा सवार घायल हो गए। जीप चालक बुआ सिंह पर सदर थाना में लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
मामला जिला अदालत में चला। पेशियों पर हाजिर होने के लिए आरोपी बुआ सिंह को नोटिस, समन और वारंट जारी किए गए। मगर वह पेशियों पर गैर-हाजिर रहा। अदालत ने 3 फरवरी को उद्घोषित अपराधी (भगोड़ा) करार दे दिया। गत दिवस दिवस पीओ सेल को सूचना मिली कि उद्घोषित अपराधी इन दिनों लुधियाना में है।
विज्ञापन

पीओ सेल की टीम में शामिल मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार और मानद मुख्य आरक्षी राकेश कुमार लुधियना गए और उद्घोषित अपराधी बुआ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया सदर थाना पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें