फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैरी-नवगांव सड़क पर उखड़े पैच वर्क से दिक्कत बढ़ी

Thu, 23 Jan 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बैरी-नवगांव सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद
विज्ञापन
-दो पहिए वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा
विज्ञापन

-सड़क पर बिखरी है गड्ढों में भरी गई बजरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक महीने पहले ही बैरी-नवगांव सड़क पर किए गए पैच वर्क का हाल बेहाल हो चुका है। सड़क पर गड्ढे भरने के नाम पर बिछाई गई बजरी की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बजरी, गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को स्लिप होने और गिरने का डर लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैच वर्क के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने बिना पूरी तैयारी के पैच वर्क किया। काम की गुणवत्ता में भी समझौता किया गया है। पैच वर्क के नाम पर गड्ढे भरने के लिए मात्र बजरी डाली गई है। एक माह में ही यह सड़क पर बिखर गई है, इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का तर्क है कि पैच वर्क करते समय सड़क पर पानी लगातार रहा। जब काम चल रहा था, तब भी स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया था कि वे सड़क पर पानी न रखें, लेकिन उनका सहयोग नहीं मिला। एसडीओ बैरी सीता राम ने कहा कि सड़क पर लगातार पानी होने के कारण पैच वर्क सही से नहीं हो सका। यही कारण है कि सड़क की स्थिति अब खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि मार्च के बाद सड़क का पैच वर्क फिर से कराया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें