राज्य योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने वीरवार को श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के रावमापा सिकरोआ में 34.27 लाख से निर्मित स्कूल के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बच्चों को 5 हजार की नकद राशि प्रधानाचार्य को दी। शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा की ईशा शर्मा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सातवीं कक्षा की निखिल शर्मा प्रथम, अंजली देवी द्वितीय तथा कुमारी खुशबु तृतीय, आठवीं कक्षा की प्रियंका देवी प्रथम, मनीष कुमारी द्वितीय तथा प्रीति देवी तृतीय, 9वीं कक्षा की भावना देवी प्रथम, डिंपल शर्मा द्वितीय तथा डिंप्पल कुमार तृतीय, दसवीं कक्षा के लक्की वर्मा प्रथम, जागृति शर्मा द्वितीय तथा किरण शर्मा तृतीय, जमा एक की माया देवी प्रथम, नर्वदा देवी द्वितीय तथा सरला देवी तृतीय, जमा दो के विकास शर्मा प्रथम, आरती देवी द्वितीय और परमिला देवी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार छात्राओं की अंडर 19 जिला स्तरीय वॉलीबॉल, बैडमिंटन तथा कबड्डी प्रतियोगिताओं में कल्पना देवी की टीम तथा छात्र वर्ग में संतोष की टीम, अंडर 14 छात्र में अमित की टीम व छात्रा वर्ग में प्रियंका की टीम विजेता रही।
राज्य स्तरीय छात्राओं की अंडर 19 बॉलीबाल प्रतियोगिता में मोनिका तथा अंडर 14 दौड़ में कुसुमा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पेंटिंग प्र्रतियोगिता में लक्की वर्मा, मनीष कुमार व अजय कुमार, सलोगन प्रतियोगिता में ईशिता शर्मा, पवन कुमार व नितिन, तथा बेस्ट छात्र भूपेश व बेस्ट छात्रा दीपा को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिक स्तर से शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों को बैठने सहित अन्य सभी प्रकार की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नए भवनों के निर्माण के अतिरिक्त पुराने शैक्षणिक भवनों की मुरम्मत के लिए भी राशि आवंटित की जा रही है।
उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में कमरों की और आवश्यकता को देखते हुए लोनिवि के अधिकारियों को स्कूल भवन का अलग से प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिकरोआ मुख्य सड़क से स्कूल तक सड़क को चौड़ा व पक्का करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीओ लोनिवि दीपक सुरैली, एसडीओ आईपीच रमण शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत सिकरोआ जय प्रकाश, उप प्रधान धर्म सिंह, बीडीसी सदस्य हेमराज, एसएमसी प्रधान बाबूराम, प्रधान ग्राम पंचायत धुनी-पंजायल बाबूराम, सेवानिवृत एवं वरिष्ठ कांग्रेसी किशन स्वरूप व धर्मपाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोलधा स्कूल के प्रधानार्चाय योगराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।