फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्पेशल रोड टैक्स न भरने पर निजी बस जब्त

Wed, 04 Dec 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-लंबे समय से पेंडिंग है टैक्स का 11.61 लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सुंदरनगर-घागस पर चलने वाली एक निजी बस पर परिवहन विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग के अनुसार बस का 11.61 लाख रुपये का स्पेशल रोड टैक्स बकाया था जिसे समय पर जमा नहीं किया गया। यह बस आरटीओ मंडी में पंजीकृत है।
विज्ञापन

विभाग ने बुधवार को घागस में बस का चालान करते हुए उसे जब्त कर लिया। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक बकाया टैक्स जमा नहीं किया जाता बस को रिहा नहीं किया जाएगा। आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि विभाग को काफी समय से इस रूट पर चलने वाली बसों पर नजर रखी जा रही थी। आरटीओ ने बताया कि यह कार्रवाई अन्य डिफॉल्टर बस ऑपरेटरों के लिए भी एक सख्त संदेश है कि वे समय पर अपने टैक्स का भुगतान करें, अन्यथा कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई के बाद अन्य रूटों पर चलने वाली बसों की भी जांच तेज कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने वाले किसी भी ऑपरेटर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया पिछले करीब 10 दिन में विभाग ने 25 लाख का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें